31 जुलाई 2020 - 18:28
मुसलमानों को क़ुर्बानी से रोकने के लिए घटिया बयान देने वाले भाजपा नेता ने ख़ुद ही अपने बयान का मज़ाक़ उड़वाया

भाजपा विधायक नंद किशोर गूर्जर ने एक घटिया बयान में मुसलमानों से ईदुल अज़हा पर जानवरों के बजाए अपने बच्चों की क़ुर्बानी करने के लिए कहा।

उन्होंने यह घटिया बयान ऐसी स्थिति में दिया कि उन्होंने ख़ुद इस बयान में आगे कहा कि सनातन धर्म में जानवरों की क़ुर्बानी होती थी।

दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद शहर के लोनी से भाजपा के विधायक नंद किशोर गूर्जर ने 28 जुलाई को कहा कि मुसलमानों को ईदुल अज़हा पर जानवरों की क़ुर्बानी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह अपने चुनावी क्षेत्र में ऐसा होने नहीं देंगे।